दिल्ली विधानसभा में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, गूंजे समानता और न्याय के स्वर

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि बाबा साहेब ने समानता, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, पर्यावरण मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा और अजा-अजजा एवं ओबीसी कल्याण मंत्री श्री रविन्द्र सिंह इंद्राज सहित कई विधायक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री गुप्ता ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संविधान आज भी भारत की आत्मा है, जो बिना भेदभाव के सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की सोच और संघर्ष ने देश को सामाजिक समरसता की दिशा में अग्रसर किया।

विधानसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और संविधान के मूल मूल्यों – न्याय, स्वतंत्रता और समानता – को बनाए रखने का संकल्प लिया।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ