दिल्ली से अगवा किशोरी और किशोर को क्राइम ब्रांच ने मुजफ्फरनगर से किया बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। एनआर-1 सेक्शन, क्राइम ब्रांच, प्रशांत विहार की टीम ने पिछले चार दिनों से लापता एक 17 वर्षीय लड़की और 16 वर्षीय लड़के को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद कर लिया है।

23 अप्रैल 2025 को एक लड़की और 24 अप्रैल को एक लड़के के अपहरण के मामले अम्बेडकर नगर थाने में दर्ज किए गए थे। दोनों के अचानक गायब होने से परिजनों में गहरी चिंता फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हेड कांस्टेबल कुसुम और हेड कांस्टेबल आकाश की टीम बनाई गई, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर अजय गहलावत कर रहे थे और एसीपी नरेंद्र सिंह की निगरानी में जांच तेज की गई।

तकनीकी विश्लेषण और जमीनी स्तर पर खुफिया सूचनाओं के आधार पर टीम को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दबिश दी और दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामद होने के बाद दोनों को दिल्ली लाकर अम्बेडकर नगर थाने में सुपुर्द कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए फिर साबित किया है कि वह नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार