‘देवा’ का पहला पोस्टर जारी: शाहिद कपूर का दमदार लुक और 90’s का नॉस्टेल्जिया छाया

मुंबई (अनिल बेदाग): ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो चुका है, और इसने दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। फिल्म से जुड़ी हर जानकारी और अपडेट्स ने ऑडियंस को उत्साह से भर दिया है। अब शाहिद कपूर का नया लुक पोस्टर इस उत्साह को नई ऊंचाइयों पर ले गया है।

पोस्टर में शाहिद कपूर का स्टाइल और एटीट्यूड जबरदस्त है। सिगरेट के धुएं के बीच उनका रफ और पावरफुल लुक उनकी बेजोड़ पर्सनालिटी को बयां करता है। इस पोस्टर को खास बनाती है बैकग्राउंड में 90 के दशक के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एक झलक, जो न केवल नॉस्टेल्जिया का अहसास कराती है बल्कि फिल्म की गहराई को भी उभारती है। शाहिद का करिश्माई लुक और बच्चन की आइकॉनिक मौजूदगी फिल्म की ग्रैंडनेस और इंटेंसिटी का अंदाजा दे रही है।

फिल्म का निर्देशन मशहूर मलयालम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज ने किया है, जो इस बार हिंदी सिनेमा में एक धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। ‘देवा’ को ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है और इसे साल की पहली बड़ी ब्लॉकबस्टर के तौर पर देखा जा रहा है।

फिल्म के पोस्टर के साथ शाहिद कपूर की दमदार परफॉर्मेंस का अंदाजा लग चुका है, और फैंस उनकी नई भूमिका को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘देवा’ के साथ एक्शन और थ्रिल का ऐसा संगम देखने को मिलेगा जो दर्शकों को सीट से बांध देगा।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार