द्वारका में शातिर ऑटो चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद

दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर ऑटो चोर हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जो नजफगढ़ और पहाड़गंज थाना क्षेत्रों से चुराई गई थीं।

पुलिस टीम को यह सफलता मेट्रो लाइन, सेक्टर-16 द्वारका के पास गश्त के दौरान मिली, जब बिना हेलमेट बाइक सवार युवक को रोकने की कोशिश की गई। युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में वह बाइक के कागज़ात नहीं दिखा सका और जांच में पता चला कि वह बाइक चोरी की है। आगे की जांच में एक और बाइक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय हरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मंगोलपुरी का रहने वाला है। वह हाल ही में नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था और आर्थिक तंगी के चलते उसने वाहन चोरी को अपना जरिया बना लिया।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी सघन निगरानी, सीसीटीवी विश्लेषण और टीम की सक्रियता का परिणाम है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद