धूमधाम से मना योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन, कालका जी मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

नई दिल्ली, 5 जून 2025 – उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी का 54वां जन्मदिवस राजधानी दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दक्षिणी दिल्ली स्थित प्रसिद्ध श्री कालका जी मंदिर परिसर के महंत निवास में यह जन्मोत्सव गुरुवार को बड़ी धूमधाम और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद योगी जी के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। हनुमान जी को 54 किलो लड्डुओं का भोग अर्पित कर विशेष पूजा अर्चना की गई।

इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय शेखर गुप्ता और दक्षिण दिल्ली की ज़िला अध्यक्ष माया बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ जी का संबोधन रहा, जिसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ जी के प्रारंभिक जीवन और साधु जीवन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि योगी जी का जन्म अजय सिंह बिष्ट के रूप में हुआ था। उन्होंने विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और गणित विषय में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सन 1994 में अपने चाचा, तत्कालीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी से दीक्षा लेकर संन्यासी जीवन की शुरुआत की। वर्ष 1998 से 2017 तक योगी जी पांच बार गोरखपुर से सांसद रहे और 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ।

  • Leema

    Related Posts

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    इस अवसर पर श्री कुलजीत सिंह चहल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि “सेवा चित्र” के माध्यम से विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक अभिव्यक्ति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छ भारत मिशन की 12 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा, जो एक अभियान से आगे बढ़कर एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है, को आगे बढ़ाते हुए तथा आदरणीय प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स