नंद नगरी में पुलिस की मुस्तैदी, अवैध हथियार के साथ 19 वर्षीय बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले में पुलिस की सतर्क गश्त एक बार फिर रंग लाई है। थाना नंद नगरी क्षेत्र में देर शाम गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक हथियारबंद बदमाश को गिरफ्तार कर इलाके में किसी बड़ी वारदात की आशंका को टाल दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी 2026 की देर शाम हेड कांस्टेबल सचिन और कांस्टेबल सतेंद्र गश्त पर थे। इसी दौरान टीएलएम अस्पताल की ओर से आ रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। पुलिस टीम को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तुरंत पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान शिवम (19 वर्ष) पुत्र नरेश, निवासी झुग्गी-सुंदर नगरी, दिल्ली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नंद नगरी में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर संख्या 99/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इरादों और हथियार के स्रोत को लेकर गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार