नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन।

राजस्थान के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने किया पवेलियन का उद्घाटन

नई दिल्ली, 14 नबंवर 2024।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बृहस्पतिवार को शुरू हुए चौदह दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार की मेला थीम “विकसित भारत 2047” के अनुरूप राजस्थान पवेलियन को नए रूप -रंग में तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन राजस्थान के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने किया।

उद्घाटन के अवसर पर श्री सुधांश पंत ने कहा कि इस बार की मेला थीम के अनुसार राजस्थान पवेलियन में राजस्थान की प्रगति, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत को बखूबी दिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी महीने में राजस्थान में होने वाली “राइजिंग राजस्थान समिट -2024′ में निवेशकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी पवेलियन में विशेष व्यवस्थाएं की गई है जहां देश-विदेश से आए व्यापारियों और दर्शकों के लिए राजस्थान में निवेश के अवसरों को समझने और राजस्थान की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) के प्रबंध निदेशक श्री नागिक्य गौहिन ने बताया कि इस बार व्यापार मेले के राजस्थान पवैलियन में रीको, बीआईपी, उद्योग विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, पर्यटन विभाग के साथ-साथ रूढा और राजस्थली द्वारा अपने-अपने उत्पाद और सेवाओं का प्रदर्शन किया गया है। श्री गौहिन ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध उत्पाद एक ही जगह पर दिल्लीवासियों और देश विदेश से आए दर्शकों के लिए उपलब्ध कराए गए इसलिए अधिक से अधिक राजस्थान पवैलियन का भ्रमण पर इस अवसर का फायदा लेना चाहिए।

राजस्थान पवेलियन के निदेशक श्री दिनेश सेठी ने बताया कि पवैलियन में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से भाग लेने आए उद्यमियों और हुनरमंद कलाकारों के लगभग 23 स्टालों का प्रदर्शन किया गया है जिसमें राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प उत्पादों में विशेष रूप से लाख की चूड़ियां, महिलाओं के श्रृंगार के विविध आइटम्स, टेक्सटाइल के समान, रजाइयौं के साथ ही राजस्थानी खान पान स्टॉल भी लगाए गए हैं। पवेलियन में राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा विशेष रूप से पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों और कार्यकलापों का विशेष प्रदर्शन किया गया है जिससे दर्शकों का उत्साहवर्धन हो रहा है।

18 नवंबर को होगा राजस्थान दिवस
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 नवंबर को राजस्थान दिवस मनाया जाएगा जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जहां विश्व प्रसिद्ध राजस्थानी कलाकार अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व