नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने एनडीसीसी कन्वेन्शन सेंटर में शिकायत निवारण सुविधा शिविर का आयोजन किया।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के संबंधित अधिकारियों ने शिविर में जनता से 45 शिकायतें प्राप्त की। निवासियों की अधिकांश शिकायतें कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्यिक, कर और संपदा विभागों से संबंधित हैं। इसके अलावा सैकड़ों स्थानीय निवासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं ने नागरिक सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए सुविधा शिविर का दौरा किया।

पालिका परिषद द्वारा शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारियों ने जनता से उनकी जन शिकायतों पर आमने-सामने चर्चा की और उनका समाधान किया गया । नीति स्तर के निर्णयों की आवश्यकता वाली शिकायतों को उनके निवारण की संभावित समय-सीमा के साथ समझाया गया।

पालिका प्रवक्ता ने ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि पालिका परिषद के 30 विभागों के सौ से अधिक अधिकारी/कर्मचारी शिकायतों के मौके पर निवारण के लिए शिविर में मौके पर मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क की निगरानी उनके विभागाध्यक्ष करते रहे । इन सुविधा शिविरों के आयोजन के अलावा पालिका परिषद क्षेत्र के निवासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं के लिए संपर्क रहित शिकायत निवारण तंत्र के रूप में एक “जन सुविधा पोर्टल” भी लॉन्च किया हुआ है। इस जन सुविधा पोर्टल का लिंक एनडीएमसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जन सुविधा पोर्टल का उपयोग शिकायत दर्ज करने, उनकी शिकायत की स्थिति पर नज़र रखने और शिकायत निवारण तंत्र पर प्रतिक्रिया देने के लिए किया जा सकता है।

  • Leema

    Related Posts

    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    शाहदरा जिले के जगतपुरी थाना पुलिस ने चोरी के वाहनों के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की गाड़ियों को खरीदकर उनके…

    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। पर्यावरण मंत्री Manjinder Singh Sirsa ने रियल-टाइम सोर्स अपॉर्शनमेंट स्टडी को जल्द शुरू करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    • By Leema
    • April 22, 2026
    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    • By Leema
    • April 22, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 22, 2026
    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    • By Leema
    • April 21, 2026
    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास