नकली पैराकमांडो लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 70 हजार रुपये

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाने की टीम ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने भारतीय सेना के पैराकमांडो लेफ्टिनेंट बनकर एक युवती को शादी का झांसा देकर 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी के पास से सेना की वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड और दस्तावेज़ बरामद हुए हैं।

मामला 1 सितंबर 2025 का है, जब फर्श बाजार की रहने वाली 28 वर्षीय युवती दामिनी ने पुलिस को PCR कॉल कर शिकायत दी कि एक युवक खुद को आर्मी लेफ्टिनेंट बताकर उससे शादी का वादा कर चुका है और कई बार पैसों की मांग करके लगभग 70 हजार रुपये हड़प चुका है। दामिनी, जो नोएडा में मेडिकल स्टोर चलाती हैं, ने बताया कि आरोपी दीपांशु से उनकी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। वहीं उसने खुद को भारतीय सेना की पैराकमांडो यूनिट का अधिकारी बताया। कई बार वह आर्मी यूनिफॉर्म पहनकर युवती से मिलने भी आया, जिससे उसका शक और गहरा हो गया।

युवती की शिकायत पर थाना फर्श बाजार पुलिस टीम ने कार्रवाई की और आरोपी दीपांशु (उम्र 23 वर्ष), निवासी संजीव नगर, कानपुर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि उसके पिता सेना से हवलदार के पद से रिटायर हो चुके हैं। आरोपी NDA परीक्षा में असफल रहा था, लेकिन इस सच को छुपाने के लिए उसने फर्जीवाड़े का रास्ता अपनाया। उसने इंटरनेट से NDA पासआउट की लिस्ट निकाली और उसमें अपने नाम का मिलान कर माता-पिता को यकीन दिला दिया कि उसका चयन हो चुका है। इसके बाद वह घर छोड़कर अलग रहने लगा और शादी समारोह में दामिनी से मिला।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से पैराकमांडो वर्दी में खिंचवाई गई कई तस्वीरें, फर्जी पहचान पत्र, एनडीए की चयन सूची और नियुक्ति पत्र जैसे दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी की धोखाधड़ी की जानकारी उसके माता-पिता को भी नहीं थी।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि क्या उसने किसी और को भी इस तरह धोखा दिया है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त परशांत गौतम ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार