नरेला में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नरेला के सेक्टर A-6, पॉकेट-5, डी.डी.ए. इलाके में छापेमारी कर एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.042 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसे वह अपने स्क्रैप डीलर के काम की आड़ में सप्लाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद हनीफ (32) के रूप में हुई है, जो पुनर्वास कॉलोनी, नरेला का रहने वाला है। हनीफ अपने टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी (DL11A4741) की डिक्की में गांजा छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने गांजा और स्कूटी दोनों को जब्त कर लिया है।

पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा (इंचार्ज स्पेशल स्टाफ) के नेतृत्व और एसीपी दिनेश कुमार की देखरेख में की गई। इस ऑपरेशन की समग्र निगरानी डीसीपी हरेश्वर स्वामी और जॉइंट सीपी विजय सिंह ने की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नरेला में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20/25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में गांजा सप्लाई चेन और उसके नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।

आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने कहा कि यह कार्रवाई इस बात का सबूत है कि दिल्ली पुलिस समाज से नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार सख्त और निर्णायक कदम उठा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ