नीरज बवाना गैंग का शातिर हथियार तस्कर सोनू उर्फ शीनू मुंबई से गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के गैंग से जुड़े फरार तस्कर सोनू उर्फ सिल्ली उर्फ शीनू को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन साल से पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था और खुद को बचाने के लिए मुंबई में जाकर छिप गया था। आरोपी को कोर्ट ने अप्रैल 2023 में भगोड़ा घोषित किया था।

स्पेशल सेल की दक्षिण-पश्चिम रेंज की टीम, जिसमें इंस्पेक्टर मनेंद्र सिंह, नीरज कुमार और सुनीप यादव शामिल थे, ने एसीपी संजय दत्त की निगरानी में यह कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली थी कि नीरज बवाना गैंग से जुड़ा एक फरार हथियार तस्कर सोनू मुंबई में छिपा हुआ है। इसी इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुंबई के मुढ़ इलाके के मास्टरवाड़ी क्षेत्र में आरोपी को 2 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया। उसे स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया।

सोनू उर्फ शीनू, उम्र 34 वर्ष, हरियाणा के पानीपत जिले का निवासी है और मुंबई में ड्राइवर बनकर रह रहा था। वह साल 2022 में नीरज बवाना गैंग के लिए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल था। उस समय उसके साथी सचिन को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से 4 देशी कट्टे, 2 मैगजीन, 79 कारतूस और 5 बैरल क्लीनिंग रॉड बरामद किए गए थे। यह सभी हथियार दो अलग-अलग वाहनों में छिपाकर रखे गए थे। तभी से सोनू फरार था।

पूछताछ में पता चला है कि सोनू ने मुंबई जाकर अपनी पहचान बदल ली थी और वहीं से गैंग के लिए संपर्क बनाए हुए था। वह पहले भी एक मामले – एफआईआर नंबर 26/2019 (धारा 60/72, यूपी एक्साइज एक्ट) में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग थाने में नामजद रहा है।

पुलिस के अनुसार, सोनू के दो अन्य साथी – अरविंद और दीपक पकसमा – इस मामले में अब भी फरार हैं और आशंका है कि वे विदेश में छिपे हुए हैं। मामले की जांच आगे बढ़ रही है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन