नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 339.5 ग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन के साथ एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को 4 फरवरी की शाम एक गोपनीय सूचना मिली थी कि ‘गुड्डू’ नाम का युवक सिविल लाइंस इलाके में स्मैक की सप्लाई के लिए आने वाला है। सूचना के अनुसार आरोपी चांदगीराम अखाड़ा से रिंग रोड होते हुए बुलेट मोटरसाइकिल पर गुजरने वाला था। सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स सेल की एक विशेष टीम का गठन किया गया और सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर के पास रणनीतिक तरीके से जाल बिछाया गया।

शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर जैसे ही संदिग्ध मोटरसाइकिल मौके पर पहुंची, पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से काले रंग की पॉलिथीन में छिपाकर रखी गई 339.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय गुड्डू के रूप में हुई है, जो अरुणा नगर, मजनू का टीला, सिविल लाइंस का रहने वाला है। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह नशीला पदार्थ बरेली से लेकर आया था और इसे ट्रांस यमुना इलाके में सप्लाई करने की फिराक में था। उसने बताया कि वह पिछले तीन से चार वर्षों से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त है। आरोपी ने यह मोटरसाइकिल अपने एक दोस्त से निजी काम का बहाना बनाकर ली थी, लेकिन सप्लाई से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में थाना रानी बाग से गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य स्रोत और अन्य सहयोगियों तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हेरोइन के अलावा एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा और इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी