नॉर्थ दिल्ली में 3,000 बोतल अवैध शराब बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 6 अगस्त 2025।
दिल्ली पुलिस के नॉर्थ जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मध्यरात्रि के दौरान दो कारों से 3,000 से अधिक बोतलें बरामद कीं, जो हरियाणा में बिक्री के लिए लाई जा रही थीं। इस मामले में हरियाणा और यूपी के रहने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त की रात एचसी लेखराज को गुप्त सूत्रों से खबर मिली कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर बुराड़ी इलाके से गुजरने वाले हैं। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर जगबीर सिंह के नेतृत्व और एसीपी हेमंत मिश्रा के निर्देशन में दो टीमों का गठन किया गया। तकनीकी निगरानी और जमीनी इनपुट के जरिए पुलिस ने नाला रोड, बुराड़ी मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी की।

रात करीब 12:45 बजे पहली टीम ने बुराड़ी से आती एक हुंडई आई-20 कार को रोका। तलाशी में 17 कार्टन (850 क्वार्टर बोतल) फाल्कन फ्रॉस्ट शराब बरामद हुई, जो हरियाणा में बिक्री के लिए थी। कार चालक आरिफ और उसके साथियों जाहिद और अजरुद्दीन को मौके पर ही दबोच लिया गया।

इसी दौरान दूसरी टीम ने वोक्सवैगन वेंटो कार को रोका। तलाशी में 2 कार्टन रेस-7, 25 कार्टन (300 बोतल) और 28 कार्टन (1400 क्वार्टर बोतल) फाल्कन फ्रॉस्ट तथा 4 कार्टन (200 क्वार्टर बोतल) मेट्रो नाइट ब्लू शराब बरामद की गई। कार में सवार रितिक, विशाल उर्फ वाशु और मोहम्मद सहज़ाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे शराब हरियाणा के सोनीपत और पानीपत के विभिन्न वाइन शॉप्स से खरीदकर दिल्ली लाते थे और ट्रांस-यमुना इलाके में एक व्यक्ति को सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस सप्लायर और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई नॉर्थ दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई चेन पर बड़ी चोट है और आने वाले दिनों में इस तरह के नेटवर्क के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार