नोएडा:भाजपा ने वीर बाल दिवस पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया

नोएडा, 21 दिसंबर 2024:
आज नोएडा भाजपा द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, सेक्टर 116 में किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं विधायक श्री सुभाष यदुवंश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री सुभाष यदुवंश ने अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के साहसी पुत्रों की शहादत की याद में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए हम सभी आज यहाँ एकत्रित हुए हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम को अब मंडल स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रभात फेरी का आयोजन होगा। यह फेरी समाज के हर वर्ग को जोड़ने का एक प्रयास होगी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि 22 और 23 दिसंबर को प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। 23 और 24 दिसंबर को विशेष सभा का आयोजन होगा, जिसमें साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान और धर्म के प्रति उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

श्री यदुवंश ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिखों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न गुरुद्वारों के लिए धनराशि जारी की गई है और लखनऊ में खालसा चौक की स्थापना की गई है। इसके अलावा, एलडीए कॉलोनी का नाम बदलकर गुरु तेग बहादुर नगर रखा गया।

भा.ज.पा. जिला अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “माननीय प्रधानमंत्री जी ने आजादी के 75वें वर्ष में करतारपुर साहिब कॉरिडोर को सिख समाज को सौंपा, जो पाकिस्तान से संधि करके पूरा किया गया। हम सभी आगामी कार्यक्रमों को पूरे नोएडा में पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ मनाएंगे।”

आज की गोष्ठी में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, योगेंद्र चौधरी, गिरिजा सिंह, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, चमन अवन, अमरीश त्यागी, पूनम सिंह, रवि प्रधान, प्रज्ञा पाठक, गोपाल गौर, विवेक मिश्रा, शारदा चतुर्वेदी, कल्लू सिंह, मुक्तानंद शर्मा, प्रवीण चौहान आदि शामिल थे

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद