नोएडा में 60 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ISC टीम ने नोएडा में हुई हाई-प्रोफाइल लूट का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में बिहार के एक गिरोह का हाथ था, जिसने एक बड़ी साजिश के तहत रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक की पत्नी को बंधक बनाकर 60 लाख रुपये, सोने के गहने और प्रॉपर्टी के दस्तावेज लूट लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश राय (41) निवासी मधुबनी, बिहार और परवीन उर्फ सोनू उर्फ मोटा (30) निवासी शाहबाद डेयरी, दिल्ली शामिल हैं।

22 फरवरी को नोएडा सेक्टर-61 में हुई इस सनसनीखेज लूट की जांच में पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी परवीन कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पर मौजूद है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे धर दबोचा, जिसके बाद उसके साथी राजेश राय को छतरपुर पहाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी साजिश का खुलासा किया।

गिरोह ने पहले एक व्यक्ति को घर में कुक के तौर पर भर्ती करवाया, जिसने अंदरूनी जानकारी जुटाकर लुटेरों की एंट्री करवाई। वारदात के दिन बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। आरोपियों ने लूट के बाद फॉर्च्यूनर कार में भागने की योजना बनाई थी, लेकिन जीपीएस ट्रैकिंग के डर से उसे नोएडा में ही छोड़ दिया।

राजेश राय इस गिरोह का मास्टरमाइंड है, जो पहले भी मुंबई और दिल्ली में संगठित लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और उसके खिलाफ MCOCA समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, परवीन ने ड्राइवर की भूमिका निभाई थी। आरोपियों के पास से 4.70 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। नोएडा पुलिस को भी इस गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार