पद्मश्री अनूप जलोटा ने स्टूडियो रीफ्यूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम “कृष्णार्थ” में भजनों से किया भक्तिमय

मुंबई (अनिल बेदाग) : भजन सम्राट और पद्मश्री अनूप जलोटा ने लगातार कई घंटों तक भजन गाकर मुम्बई के इस्कॉन में स्थित लोगों को भक्तिमय बना दिया। स्टूडियो रीफ्यूल द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम “कृष्णार्थ” में अनूप जलोटा ने अपने भजनों से श्री कृष्ण जी की लीलाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर लीजेंडरी गायक सुरेश वाडकर और घनश्याम वासवानी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

स्टूडियो रीफ्यूल के सीईओ इंडिया चैप्टर सचिन तैलंग और सीईओ दुबई चैप्टर रमन छिब्बर, कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर दोनों महान गायकों का सम्मान किया। इस भक्ति भरी संगीतमय शाम में अनूप जलोटा ने अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ऐसी लागी लगन, इतनी शक्ति हमें देना दाता जैसे भक्ति गीत गाकर सभी को भजन गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया।

पद्मश्री अनूप जलोटा ने इस मौके पर स्टूडियो रीफ्यूल और उससे जुड़ी पूरी टीम का आभार जताया और कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन केवल एक दिन में किया गया,जो बहुत बड़ी बात है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इसमें संगीत है, स्वर है, सन्देश और शांति भी है, इसलिए भक्ति संगीत को शाश्वत माना गया है। भक्ति संगीत सुनकर आपके ह्रदय और आत्मा को जो सुकून मिलता है वह बेमिसाल है।

सुरेश वाडकर ने कहा कि इस्कॉन की यह शाम यादगार रहेगी। देश के इतने बड़े गायक अनूप जलोटा ने अपने भजनों से हम सब के दिलों को शांति पहुंचाई है। मैं स्टूडियो रीफ्यूल के कर्ताधर्ता कुमार जी का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे इस कार्यक्रम में बुलाया।

स्टूडियो रीफ्यूल के कुमार जी ने कहा कि बचपन से मैं अनूप जलोटा जी की आवाज़ सुनता आ रहा हूँ। मेरी मां भी इनके भजन ही सुनती थीं और आज भी मेरे घर पर इनकी आवाज़ गूंजती रहती है। अनूप जलोटा वह इंसान हैं जो भगवान स्वरूप धरती पर हैं। भक्तिमय कार्यक्रम की यह बस शुरुआत है, मैं आप सभी से वादा करता हूँ कि बहुत जल्द अनूप जलोटा का भजन कार्यक्रम बेहद भव्य रूप से बड़ी जगह पर आयोजित करूंगा जहां लाखों लोग शामिल होंगे। इस भक्तिमय संध्या के लिए अनूप जलोटा ने हामी भरी मैं उनका जीवन भर आभारी रहूंगा। हम सब उन्हें सुनकर बहुत लाभांवित हुए, दिल और आत्मा को जो सुकून मिला वह बस महसूस करने की चीज है। इस प्रकार के कार्यक्रमों का होते रहना बहुत जरूरी है जो समाज के लिए बेहद फायदेमंद है।

  • Leema

    Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन