पालिका का उद्देश्य सुविधाएं प्रदान करना नही बल्कि मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सौंदर्य युक्त बनाना भी है: कुलजीत सिंह चहल पालिका उपाध्यक्ष

( कुलजीत सिंह चहल ने हनुमान मंदिर वाटिका में “नवीनीकृत जूता घर” और “निःशुल्क पेयजल सुविधा” का उद्घाटन किया श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए वाटिका में 20 अतिरिक्त स्टेनलेस स्टील बेंच, 20 नए डस्टबिन और एक पुलिस वॉच टावर जल्द स्थापित किए जाएंगे )

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत@2047 के विजन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के मिशन के अंतर्गत, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने आज बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित हनुमान मंदिर वाटिका में दो महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी सुविधाओं — नवीनीकृत जूता घर और निःशुल्क पेयजल सुविधा — का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्री चहल ने ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन हेतु आते हैं, परंतु वहां जूतों की सुरक्षित रखने की समुचित सुविधा नहीं थी। NDMC ने इस आवश्यकता को देखते हुए लगभग 300 जोड़ी जूतों की क्षमता वाला आधुनिक जूता घर निर्मित किया है, जो टोकन आधारित निःशुल्क सेवा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाहर बेंच लगाकर बैठने की व्यवस्था भी की गई है। यह परियोजना लगभग ₹10 लाख की लागत से पूर्ण हुई है।

इसके अतिरिक्त, NDMC ने ₹1.12 लाख की लागत से 400 लीटर उच्च गुणवत्ता वाला स्टेनलेस स्टील वाटर कूलर स्थापित किया है, जिससे विशेष रूप से गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्री चहल ने कहा कि NDMC पालिका का उद्देश्य सुविधाएं प्रदान करना नही बल्कि प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सौंदर्य युक्त बनाना भी है। इसी क्रम में, गणेश मंदिर के सामने 200 जोड़ी क्षमता का स्टेनलेस स्टील शू-रैक और सुंदर ग्रेनाइट बेंच लगाए गए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस रैक को मेट्रो-स्टाइल शेड से ढककर धूप व बारिश से संरक्षण किया जाए।

श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए, श्री चहल ने यह भी घोषणा की कि NDMC जल्द ही वाटिका में 20 और स्टेनलेस स्टील बेंच तथा 20 नए डस्टबिन लगाएगा। इसके अलावा, परिसर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए 20 ग्रेनाइट गमले और 20 ग्रेनाइट बेंच भी लगाए गए हैं।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए NDMC ने पेड़ों के चारों ओर लो-हाइट एमएस रेलिंग भी लगाई है, जिससे हरियाली और पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को सुदृढ़ करने के प्रयास के तहत, एनडीएमसी जल्द ही एक स्टेनलेस स्टील का पुलिस वॉच टावर स्थापित करेगी। श्री चहल ने बताया कि मंगलवार और धार्मिक पर्वों पर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में यह वॉच टावर भीड़ प्रबंधन और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस की मदद करेगा। यह टावर शहर में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की क्षमता को भी मजबूत करेंगे।

अपने संबोधन में श्री चहल ने कहा कि NDMC का लक्ष्य आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में 7-स्टार रेटिंग प्राप्त करना है और इस दिशा में सौंदर्यीकरण और जन-सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं इन परियोजनाओं की समय-समय पर निगरानी करते रहेंगे ताकि इसका लाभ आमजन को समय पर और प्रभावी रूप से मिल सके।

अंत में, श्री चहल ने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी प्रयास श्रद्धालुओं, स्थानीय व्यापारियों और मंदिर प्रबंधन समिति के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि NDMC जनभागीदारी के आधार पर इस क्षेत्र के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है और श्रद्धालुओं से प्राप्त सुझावों व प्रतिक्रियाओं के अनुरूप निरंतर सुधार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी पहलों का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत@2047 के विजन को साकार करना है, जिसके अंतर्गत नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित और स्वच्छ सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक लक्ष्य है।
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन