पिस्तौल की नोक पर लूट, मेहरौली पुलिस ने 24 घंटे में दोनों आरोपी दबोचे

दिल्ली के मेहरौली इलाके में हुई एक सनसनीखेज लूट की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा ली। हथियार के दम पर वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों—हैदर अली और मोहम्मद अनस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पर्स, ₹12,200 नकद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्टल बरामद की गई है।

घटना 2 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे की है, जब नंगल देवत वसंत कुंज निवासी पीड़ित अंधेरिया मोड़ बस स्टैंड पर रुका था। तभी दो बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तानकर लूटपाट की और फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पीड़ित से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दोनों अपराधियों का सुराग निकाला और पिकनिक हट, मेहरौली से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हैदर अली और मोहम्मद अनस पहले भी चोरी और लूट के मामलों में शामिल रह चुके हैं और कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आए थे। मेहरौली पुलिस की इस तत्परता के लिए संबंधित टीम को सम्मानित किया जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन