पीपुल्स फोरम ऑफ इंडिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, डॉ. भार्गव मल्लप्पा बने मुख्यालय प्रभारी

नई दिल्ली, 12 जुलाई 2025: संसद के अधिनियम से स्थापित और पूर्व राष्ट्रपति गुलजारीलाल नंदा के मार्गदर्शन में शुरू हुए पीपुल्स फोरम ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. मणिमोझ्यान ने प्रेस वार्ता में बताया कि संगठन को और अधिक सक्रिय और पारदर्शी बनाने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय ढांचे को भंग कर तीन चरणों में नया प्रशासनिक ढांचा तैयार किया जाएगा।

नई जिम्मेदारियों के तहत डॉ. भार्गव मल्लप्पा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ-साथ मुख्यालय प्रशासन और संगठन प्रभारी बनाया गया है। वे पूरे देश में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। इसके अलावा डॉ. एस. सेल्वगणेश को राष्ट्रीय सलाहकार समिति का प्रभारी उपाध्यक्ष, डॉ. मायलारास्वामी को दक्षिण भारत प्रभारी और बी.पी. सुरेश को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु राज्य की जिम्मेदारी बी.के. परंथमन को सौंपी गई है।

डॉ. मणिमोझ्यान ने स्पष्ट किया कि पूर्व में जारी सभी पहचान पत्र अब अमान्य माने जाएंगे और केवल बारकोड युक्त नए ID कार्ड मान्य रहेंगे। संगठन की छवि के दुरुपयोग पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू होगा जिसमें नए-पुराने सभी स्वयंसेवक नए सिरे से पंजीकरण करा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पीपुल्स फोरम ऑफ इंडिया आगे भी सरकार और आम जनता के बीच सेतु बनकर कल्याणकारी योजनाओं को सही लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति