पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार

लाहौरी गेट थाना पुलिस ने चाकू लेकर वारदात की फिराक में घूम रहे शातिर अपराधी जुनैद उर्फ बकरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदी है और स्थानीय ट्रेनों, बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को डराकर चोरी और लूटपाट करता था। पुलिस ने उसके पास से बटन-ऑपरेटेड चाकू और हाल ही में पिकपॉकेटिंग में चुराए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस टीम गश्त के दौरान पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एमसीडी पार्किंग में थी, तभी संदिग्ध को देख रोका, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर चाकू और दो चोरी के मोबाइल मिले। पूछताछ में उसने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों की जेब काटने और चोरी करने की बात कबूल की।

जुनैद उर्फ बकरी पहले भी स्नैचिंग, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के चार मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद मोबाइल किन अपराधों से जुड़े हैं और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता क्या है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन