पूर्वी दिल्ली में लुटेरा दबोचा, चोरी की स्कूटी, मोबाइल और बटनदार चाकू बरामद

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बढ़ती झपटमारी और लूट की वारदातों पर लगाम कसते हुए मधु विहार पुलिस की क्रैक टीम ने एक कुख्यात स्नैचर को धर दबोचा। आरोपी के पास से चोरी की स्कूटी, मोबाइल फोन और अवैध बटनदार चाकू बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, हाल ही में इलाके में झपटमारी और चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ था, जिसके बाद गश्त और पिकेट चेकिंग को बढ़ाया गया। इसी दौरान हेड कांस्टेबल सचिन त्यागी और कांस्टेबल अश्विनी को गुप्त सूचना मिली कि आईपी एक्सटेंशन के उत्सव ग्राउंड के पास एक संदिग्ध युवक चोरी की स्कूटी से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में युवक अपनी भागने की वजह नहीं बता सका। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की स्कूटी, एक मोबाइल फोन और बटन से खुलने वाला अवैध चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो मंडावली इलाके का रहने वाला है और महज 27 साल की उम्र में पहले ही चार आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पैसों की तंगी के चलते वारदातों को अंजाम देता था। वह सुनसान जगहों पर अकेले राहगीरों को निशाना बनाता था ताकि आसानी से लूट कर सके।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सुनसान जगहों से बचें। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    ( के.आर. मंगालम विश्वविद्यालय ने “भूमि सुपोषण फॉर वन हेल्थ” पहल का आयोजन कर मिट्टी और मानव स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया इस कार्यक्रम में लगभग 200प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें…

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद दिल्ली में जश्न का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ सीआर पार्क स्थित काली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    दिल्ली में कारोबार को बड़ी राहत, अब लाइसेंस मिलेगा लाइफटाइम; नई व्यवस्था लागू

    दिल्ली में कारोबार को बड़ी राहत, अब लाइसेंस मिलेगा लाइफटाइम; नई व्यवस्था लागू

    वर्क-फ्रॉम-होम ठगी का भंडाफोड़, राजस्थान से 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

    वर्क-फ्रॉम-होम ठगी का भंडाफोड़, राजस्थान से 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

    कल्याणपुरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 120 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    कल्याणपुरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 120 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद