पूर्व मंगेतर द्वारा हमला करने की कोशिश नाकाम, पहाड़गंज पुलिस ने समय रहते बचाई युवती की जान

नई दिल्ली। दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक युवती पर उसके पूर्व मंगेतर द्वारा चाकू से हमला करने की साजिश को पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते नाकाम कर दिया गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार कृष्णा मार्केट इलाके में हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण और शिव कुमार पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने एक ऑफिस के बाहर हंगामा देखा। पास जाकर पता चला कि एक युवक हाथ में चाकू लिए युवती को धमका रहा था और कह रहा था, “अब देखता हूं तुम किसी और से कैसे शादी करती हो।” मौके पर ही बीट स्टाफ और स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और तुरंत थाने से अतिरिक्त पुलिस बुलाकर उसे काबू किया गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान करण निवासी पहाड़गंज, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। युवती ने पुलिस को बताया कि करण से उसकी सगाई छह महीने पहले टूट गई थी, जिसके बाद से ही वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। आरोपी ने युवती के ऑफिस में घुसकर उस पर हमला करने की कोशिश की और शादी से इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मौके से चाकू भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने अपनी सतर्कता से एक बड़ी वारदात को टालकर महिलाओं की सुरक्षा में अपनी प्रतिबद्धता फिर साबित की है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी