पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ.शंकर दयाल शर्मा को उनकी 106वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ, राजधानी स्वतंत्र पत्र लेखक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री, नेशनल एजुकेशनल मीडिया नेटवर्क के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ. दयानंद वत्स भारतीय ने आज संघ के मुख्यालय बरवाला में भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय स्वर्गीय डॉ.शंकर दयाल शर्मा जी की 106वीं जयंती पर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वत्स ने डॉ.शंकर दयाल शर्मा के साथ अपनी मधुर स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि मुझे लगभग दस वर्षों तक उनके सान्निध्य में पुष्पित और पल्लवित होने का सौभाग्य मिला। वे अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के संरक्षक भी रहे। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में मेरे संपादन में प्रकाशित समाचार पत्र नेशनल मीडिया नेटवर्क का विमोचन भी अपने कर कमलों द्वारा किया था। वत्स ने कहा कि डॉ.शर्मा पत्रकारों, लेखकों, कलाकारो, साहित्यकारों का विरोध सम्मान करते थे। उनके मन में किसानों के प्रति आदर ओर सम्मान की भावना थी। वे हमें अक्सर कहते थे कि अपनी जमीन मत बेचना, इसे बचाकर रखना। अत्यंत मृदुभाषी, विनम्र ओर शांत स्वभाव के डॉ.शर्मा ने अपना राजनीतिक जीवन ईमानदारी ओर सादगी से जिया। डॉ.शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष,  भोपाल के मुख्यमंत्री,  महाराष्ट्र, पंजाब ओर आंध्रप्रदेश के राज्यपाल भी रहे।  उनका जीवन तपस्वी की तरह रहा। दया, करुणा, सत्य, अहिंसा उनके हृदय में कूट कूटकर भरी थी।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार