प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल के दूरदर्शी नेतृत्व में, वर्ष 2027 में होगी द्रव सेवन मुक्त दिल्ली

उपराज्यपाल दिल्ली के निर्देशानुसार , सचिव भारत सरकार की प्रेरणा एवं विशेष आयुक्त पुलिस दिल्ली पुलिस के कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी परिसर में मादक पदार्ध सेवन उन्मूलन जागरूकता समारोह हुआ सम्पन्न हुआ । देश की राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार की प्रमुख एवं सचिव भारत सरकार द्वारा भेजा सन्देश तालिओं की गड़गड़ाहट के साथ पढ़ा गया। समारोह में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ली द्रव सेवन उन्मूलन अभियान जुड़ने की प्रतिज्ञा। कार्यक्रम की अगुवाई की मदरलैंड वॉइस के ब्यूरो चीफ एवं अध्य्क्ष भागीदारी जन सहयोग समिति।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल दिल्ली के निर्देशानुसार , मीता राजीवलोचन सचिव ( युवा मामले ) भारत सरकार की प्रेरणा से एवं देवेश चंद्र श्रीवास्तव आईपीएस विशेष आयुक्त पुलिस ( अपराध) दिल्ली पुलिस के कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली पुलिस (अपराध शाखा ) , राष्ट्रीय सेवा योजना दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के संयुक्त तत्वावधान में “नशीले पदार्थ सेवन उन्मूलन , कानून, प्रवर्तन और जागरूकता” पर प्रभावशाली और विचारोत्तेजक जागरूकता कार्यक्रम ऑडिटोरियम यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित किया गया।

तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मीता राजीवलोचन सचिव ( युवा मामले ) भारत सरकार के द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़ा गया उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत में युवा शक्ति की संख्या सबसे अधिक है जिनकी सुरक्षित और स्वस्थ समाज को सुनिश्चित करने में अहम् भूमिका है इस लिए हर युवा स्वयं आदर्श बनकर दूसरों को मादक पदार्थों सेवन ना करने के लिए प्रेरित करें । उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एवं प्रोग्राम ऑफिसर एवं योजना के सदस्यों से आग्रह है किया कि वे इस अभियान के संदेश को भागीदारी जन सहयोग समिति एवं दिल्ली पुलिस/ अपराध शाखा के कुशल मार्गदर्शन मे जन जन तक पहुँचने का सशक्त माध्यम बने । मीता राजीवलोचन ने दिल्ली पुलिस / अपराध शाखा , यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं भागीदारी जन सहयोग समिति संयुक्त अनुकरणीय प्रयास की सराहना की ।

इस अवसर ओर बोलते हुए मुख्य अतिथि संजय भाटिया आईपीएस अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/ क्राइम ने कहा कि ड्रग सेवन उन्मूलन जन जागरूकता के प्रति पुलिस कटिबद्ध है । अपने उद्घाटन भाषण में दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के कुलपति रविचंद्रन वी ने छात्र- छात्राओं से अपील करी कि वे रोल मॉडल बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा का माध्यम बने। विशिष्ट अतिथि विजय गौड़ ब्यूरो चीफ मदरलैंड वॉइस दैनिक एवं अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति ने कॉलेज जीवन के प्रेरणा पूर्ण रोचक संस्मरण के साथ बताया कि धूम्रपान एवं ड्रग सेवन के पहले दिन ना कहने का साहस ही सुखी जीवन के मार्ग खोलता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के इस अभियान के जज़्बे के लिए सलाम तो बनता है। सर गंगा राम हॉस्पिटल की सीनियर परामर्शदाता डॉक्टर सजीला मैनी ने नशे की लत पर चिकित्सा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया और इस पर पड़ने वाले शारीरिक और मानसिक प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की। प्रो. हरविंदर पोपली ने पुलिस द्वारा नशे के दुरुपयोग और तस्करी से निपटने में आने वाली प्रवर्तन चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

भीष्म सिंह आईपीएस उपायुक्त पुलिस/ (अपराध ) एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स , विजय गौड़ समिति अध्यक्ष , डॉ सजीला मैनी , प्रो. पी.के. साहू, , डॉ हरविंदर पोपली , , प्रो. राजीव टोंक, डॉ. प्रभोद चंदर शर्मा (एसोसिएट डीन अकादमिक) ने संयुक्त रूप से ज्योति प्रज्वलित की।

यूनिवर्सिटी से डॉक्टर डॉक्टर सुरेश एवं डॉक्टर पारुल शर्मा, सहायक आयुक्त पुलिस राज कुमार एवं अनिल शर्मा, डॉक्टर आकीब बट्ट के आर मंगलम यूनिवर्सिटी, डॉ० महेश शर्मा पत्रकार को मादक पदार्थ सेवन उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ तिवारी, जनरल सेक्रेटरी, स्टूडेंट्स काउंसिल द्वारा प्रतिज्ञा दिलाना, विशेषज्ञ वार्ता, नुक्कड़ नाटक, . नशे की लत के लक्षण, उपलब्ध हेल्पलाइन और रोकथाम में परिवार की भूमिका पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी और पेंटोमाइम शो आकर्षण के केंद्र रहे।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा