प्रयागराज महाकुंभ 2025: परशुराम महाशिविर में गूंजेगा सनातन संस्कृति का जयघोष

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके अद्वितीय योगदान को भव्य रूप से प्रस्तुत करने की तैयारी पूरी कर ली है। परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने बताया कि आयोजन स्थल पर 51 फुट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो सनातन संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बनेगी।

13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले इस 45-दिवसीय महाशिविर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। यहां भगवान परशुराम के जीवन से जुड़े 56 प्रमुख स्थलों और 21 युद्धभूमियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष गैलरी बनाई जाएगी। साथ ही, परशुराम चालीसा और 1 लाख 8 हजार मूर्तियों का वितरण किया जाएगा, जिससे हर सनातन हिंदू परिवार भगवान परशुराम की उपासना कर सके।

महाकुंभ में पहली बार परशुराम कथा का आयोजन होगा, जिसमें चारों शंकराचार्य और देशभर के पूज्य संत अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अंतरराष्ट्रीय विद्वानों, साहित्यकारों और इतिहासकारों के विचार-विमर्श से यह आयोजन ऐतिहासिक बन जाएगा।

इस आयोजन में पांच कुंडीय महायज्ञ, भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित झांकियां और रथ यात्राएं मुख्य आकर्षण होंगे। परशुराम महाशिविर सनातन संस्कृति, धर्म और भगवान परशुराम के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास है, जो हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन