प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

दिल्ली। बिरला मंदिर में राम नवमी का पर्व विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रख्यात सन्त अनन्तश्री विभूषित स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में मनाया गया।
इस अवसर पूज्य स्वामी जी ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम का चरित्र श्रवण कराते हुए कहा कि रामनवमी का पावन पर्व हमें भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपनाने का अवसर प्रदान करता है। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है।
पूज्य महाराजश्री ने कहा कि भगवान राम ने अपने जीवन में सत्य, न्याय, और धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष किया और हमें दिखाया कि जीवन में कठिनाइयों का सामना कैसे करना चाहिए। भगवान राम ने अपने जीवन में हमेशा सत्य और न्याय का साथ दिया तथा धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष किया।इसीलिए हम सभी को भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए,इसी में हम सबका कल्याण है।
व्यास पीठ का पूजन अर्चन करते हुए विश्व हिंदू महासंघ मठ मंदिर के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.एन.द्विवेदी (राजू भैया) ने कहा कि भगवान श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं।भगवान श्रीराम का समूचा जीवन मनुष्यों के लिए प्रेरणा व ऊर्जा का श्रोत है।श्रीराम ने पृथ्वी पर मनुष्य जन्म लेकर प्राणियों को पुत्र श्रेष्ठ धर्म, भ्रातृ का अटल प्रेम, मित्र का अटूट विश्वास, पति का परम् कर्तव्य एवं राजा का निष्पक्ष न्याय का संदेश दिया।
महोत्सव में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जितेंद्र माहेश्वरी, उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमाकांत उपाध्याय (गो सेवा आयोग) एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा (मध्य प्रदेश) के प्रभारी अनिल सूद
बिरला मंदिर के प्रशासक श्री विनोद मिश्र जी वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्री रामगोपाल शुक्ल के आलावा दिल्ली के धार्मिक. सामाजिक. व्यापारिक. राजनैतिक प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
..कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व प्रख्यात उद्योगपतिआदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन श्री कुमार मंगलम बिरला जी ने आगत सभी श्रद्धांलुओं का आभार प्रकट किया।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद