फर्जी पुलिस बनकर की लूट, 8 आरोपी गिरफ्तार – पूर्वी दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक इंश्योरेंस पॉलिसी ऑफिस में फर्जी पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पूर्वी जिला पुलिस और लक्ष्मी नगर थाना की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के अंदर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शातिरों ने खुद को स्पेशल स्टाफ का पुलिसकर्मी बताकर ऑफिस में छापा मारा, मोबाइल और लैपटॉप लूटने के बाद ऑफिस संचालक को कार में बैठाकर जबरन अगवा कर लिया। उसे पीटते हुए 1.5 लाख रुपये वसूल लिए, जिसमें ₹70,000 खाते में ट्रांसफर कराए गए।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और नोएडा लिंक रोड से पहली कार सहित पांच आरोपियों को दबोच लिया, फिर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से तीन और गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से दो कारें, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल और नकद ₹10,000 बरामद हुए। ₹45,000 एक खाते में फ्रीज किए गए हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता हनी कुमार, शिकायतकर्ता का पूर्व कर्मचारी था, जिसने अंदरूनी जानकारी आरोपी सनी शर्मा को दी थी। सनी ने बाकी साथियों को मिलाकर लूट की साजिश रची। सनी शर्मा पहले भी साइबर ठगी के केस में गिरफ्तार हो चुका है, जबकि अन्य आरोपी अंकित जैन पर भी दो केस दर्ज हैं।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि फर्जी पुलिस बनकर आने वालों से सतर्क रहें, उनसे पहचान पत्र मांगें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार