बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

Delhi Police की आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बवाना इलाके में कारोबारी वैभव गांधी की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा, जिसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, दो खाली कारतूस और बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

9 फरवरी 2026 को सेक्टर-4, डीएसआईआईडीसी बवाना स्थित फैक्ट्री के बाहर बदमाशों ने वैभव गांधी पर गोलियां बरसा दी थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अगले ही दिन सोशल मीडिया पर विदेश में बैठे गैंगस्टरों द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने का पोस्ट भी सामने आया, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी बवाना जोगिंदर सिंह, एसएचओ बवाना अखिलेश और जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विजय कुमार की टीमों का गठन किया गया। डीसीपी आउटर-नॉर्थ हरेश्वर स्वामी के निर्देशन में पुलिस ने करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी सर्विलांस और मानव स्रोतों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जांच में खुलासा हुआ कि रविंदर उर्फ रवि ने कारोबारी के पास नकदी की जानकारी कुख्यात अपराधी संजय उर्फ टाऊ को दी थी, जिसके खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। संजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और वारदात वाले दिन कारोबारी की कार पर फायरिंग कर तीन बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पहले मास्टरमाइंड संजय और मुखबिर रवि को सुल्तानपुरी से गिरफ्तार किया, फिर उनकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को दबोचा। एक आरोपी अरुण को पकड़ने गई टीम पर उसने फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में घायल होने पर उसे काबू किया गया।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आउटर-नॉर्थ जिला पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है।

  • Leema

    Related Posts

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने मयूर विहार फेज-1 इलाके में हुए हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में वांछित शातिर अपराधी सरफराज उर्फ फराज (28) को गिरफ्तार कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

    • By Leema
    • February 14, 2026
    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार