राधा स्वामी सत्संग के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 6 से 8 मार्च तक कई मार्गों पर रहेगा असर

नई दिल्ली, 5 मार्च 2026। दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट ने 6 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सत्संग को लेकर विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह कार्यक्रम राधा स्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स भट्टी माइंस में आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक तीन से चार लाख श्रद्धालु सत्संग में शामिल होंगे, जिनमें से करीब 80 हजार लोग परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे।

श्रद्धालु सुबह 5 बजे से ही सत्संग स्थल पर पहुंचना शुरू कर देते हैं और शाम करीब 6 बजे तक वापस लौटते हैं। वहीं इन दिनों शादी-विवाह का सीजन होने के कारण आसपास के फार्महाउस, बैंक्वेट हॉल और विवाह स्थलों में भी कार्यक्रम तय हैं, जिससे क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं और आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे भट्टी माइंस रोड की ओर जाने वाले मार्गों पर संभावित भीड़ को देखते हुए अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें। सत्संग परिसर में प्रवेश भट्टी माइंस रोड से होगा और श्रद्धालुओं को सुबह 5 बजे से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। फरीदाबाद और गुरुग्राम से आने वाले श्रद्धालुओं को डेरा बॉर्डर के रास्ते आने की सलाह दी गई है ताकि जाम से बचा जा सके।

6 से 8 मार्च तक सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक छतरपुर रोड (एसएसएन मार्ग) से गुरुग्राम रोड टी-पॉइंट और भट्टी माइंस रोड के बीच भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। भारी वाहनों को मंडी रोड और जोनापुर कट से मेहरौली-गुरुग्राम रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि सत्संग के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन