बाबा धाम का प्रसाद लेकर पहुँचे मनोज तिवारी, प्रधानमंत्री मोदी ने भावुक होकर कहा – हर हर महादेव

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय नेता मनोज तिवारी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान एक विशेष सौगात लेकर पहुँचे। उन्होंने देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम का पवित्र प्रसाद ‘पेंड़ा’ प्रधानमंत्री को भेंट किया।

इस सौहार्दपूर्ण भेंट में एक भावुक पल तब जुड़ गया जब मनोज तिवारी और उनकी धर्मपत्नी सुरभि तिवारी ने अपनी साढ़े चार वर्षीय बेटी सान्विका की बनाई एक सुंदर पेंटिंग भी प्रधानमंत्री को भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मासूम अभिव्यक्ति को बड़े स्नेह और सराहना के साथ स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री ने न सिर्फ बाबा धाम के प्रसाद को श्रद्धा से ग्रहण किया, बल्कि मनोज तिवारी से कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम के बारे में भी जानकारी ली। इस मुलाकात के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि यह क्षण न केवल उनके लिए, बल्कि बाबा वैद्यनाथ धाम के समस्त भक्तों के लिए गौरवपूर्ण है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने इतनी श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रसाद ग्रहण कर हम सभी का मान बढ़ाया।

यह मुलाकात आस्था, संस्कृति और मानवीय स्नेह का एक सुंदर उदाहरण बन गई, जिसमें एक सांसद, एक पिता और एक श्रद्धालु—तीनों रूपों में मनोज तिवारी ने एक भावनात्मक पुल बनाया, जिसे प्रधानमंत्री ने हृदय से स्वीकार किया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन