बीएसए अस्पताल से अगवा चार दिन का नवजात सुरक्षित बरामद, रोहिणी पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी जिले में पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए चार दिन के नवजात शिशु के अपहरण की गुत्थी सुलझा ली है। नॉर्थ रोहिणी थाना पुलिस ने इस अंधे मामले को सुलझाते हुए न केवल अपहृत बच्चे को सुरक्षित बरामद किया, बल्कि उसे उसके माता-पिता से भी सकुशल मिलवा दिया। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अमित कुमार, थाना प्रभारी नॉर्थ रोहिणी के नेतृत्व में, एसीपी रोहिणी श्री अतुल सूद की निगरानी में की गई। 31 दिसंबर 2025 को बच्चे की मां ने थाना नॉर्थ रोहिणी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका चार दिन का बेटा डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर (बीएसए) अस्पताल, रोहिणी से अगवा कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर थाना नॉर्थ रोहिणी में एफआईआर संख्या 783/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और अस्पताल परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। फुटेज के विश्लेषण में सामने आया कि एक महिला ने खुद को अस्पताल की कर्मचारी बताकर बच्चे की मां को झांसे में लिया और वैक्सीनेशन में मदद के बहाने नवजात को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद वह बच्चे को तौलने के बहाने लेकर अस्पताल से फरार हो गई।

जांच के दौरान मौके पर मौजूद एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपनी एक साथी के साथ मिलकर इस अपहरण की साजिश रची थी। आरोपी महिला ने बताया कि सह-अभियुक्त अस्पताल की कर्मचारी नहीं थी और उसने बच्चे को आरोपी महिला की 14 वर्षीय बेटी के पास घर भेज दिया था। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी के घर पर दबिश दी और नवजात बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।

आगे की कार्रवाई में पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना के आधार पर दूसरी आरोपी महिला को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी का बच्चे की मां और उसकी मां से पुराना व्यक्तिगत विवाद था। इसी रंजिश के चलते सबक सिखाने के इरादे से उसने इस अपहरण की साजिश रची।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। रोहिणी जिला पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की हर ओर सराहना हो रही है, जिसने एक मासूम की जान बचाकर उसे उसके परिवार से मिलवाया।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    One thought on “बीएसए अस्पताल से अगवा चार दिन का नवजात सुरक्षित बरामद, रोहिणी पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी