भाजपा संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, नितिन नबीन की नियुक्ति से मजबूत होगा ढांचा: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा है कि भाजपा नेता श्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना संगठन के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा लेकर आएगा। जिम्मेदारी संभालने के बाद दिल्ली आगमन पर मुख्यमंत्री समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने श्री नितिन नबीन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन का समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, अनुशासित कार्यशैली और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में उन्हें राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपना पार्टी नेतृत्व के युवा नेतृत्व पर गहरे विश्वास को दर्शाता है।

रेखा गुप्ता ने भरोसा जताया कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और अधिक गतिशील, अनुशासित और परिणामोन्मुखी बनेगा। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों तक नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा जमीनी स्तर पर सक्रियता, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद की मिसाल रही है। बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों की गहरी समझ के साथ उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी संभालना न केवल नितिन नबीन की व्यक्तिगत क्षमता को दर्शाता है, बल्कि भाजपा की उस दीर्घकालिक सोच को भी उजागर करता है, जिसके तहत भविष्य के नेतृत्व को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन युवा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को और मजबूत बनाएंगे।

बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं चुनावी अभियान के दौरान नितिन नबीन की कार्यशैली, जनसंपर्क और संगठनात्मक समझ को करीब से देखा है, जो आने वाले समय में पार्टी के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी देने की बात करते रहे हैं। नितिन नबीन की नियुक्ति प्रधानमंत्री के उसी विजन को दर्शाती है, जिसमें नई सोच, नई ऊर्जा और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ युवा नेतृत्व संगठन और देश को आगे ले जाने में सक्षम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और पार्टी नेतृत्व के भरोसे के साथ नितिन नबीन भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी