भारत की GDP में 7.4% की दमदार बढ़ोतरी, निवेश और खपत बनी आर्थिक विकास की रीढ़ : PHDCCI

नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर अपनी मजबूती का परिचय दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में देश की GDP में 7.4% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है, जो भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में और मजबूती से स्थापित करता है। फिक्की के वरिष्ठ उद्योग मंडल PHDCCI के अध्यक्ष हेमंत जैन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की अर्थव्यवस्था ने 6.5% की स्थिर विकास दर दर्ज की है, जबकि नाममात्र GDP में 9.8% की बढ़ोतरी देखी गई है। यह बढ़त मुख्य रूप से मजबूत घरेलू खपत और निवेश के चलते संभव हो सकी है।

जैन ने कहा कि चौथी तिमाही में प्राइवेट फाइनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर (PFCE) में 7.2% की वृद्धि हुई, जबकि Gross Fixed Capital Formation (GFCF) 7.1% बढ़ा, जो देश में निवेश की मजबूती और उद्योगों की सक्रियता को दर्शाता है।

GVA (सकल मूल्य वर्धन) की बात करें तो Q4 में सबसे अधिक 10.8% की वृद्धि निर्माण क्षेत्र में हुई, जबकि सार्वजनिक प्रशासन और रक्षा से जुड़े सेवाओं में 8.7% की बढ़त देखी गई। पूरे वर्ष के आंकड़ों में भी निर्माण क्षेत्र 9.4% की ग्रोथ के साथ सबसे तेज़ रहा। इसके बाद 8.9% के साथ सार्वजनिक प्रशासन और रक्षा सेवाएं और 7.2% की वृद्धि के साथ वित्तीय, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सेवाएं रहीं।

प्रति व्यक्ति GDP में भी सुधार देखने को मिला है। वास्तविक रूप में प्रति व्यक्ति GDP 5.5% बढ़कर ₹1.33 लाख हो गया, जबकि प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI) 5.4% की बढ़त के साथ ₹1.31 लाख तक पहुंच गई है।

आगे के दृष्टिकोण पर टिप्पणी करते हुए हेमंत जैन ने कहा कि आने वाले वित्त वर्ष 2025-26 में कृषि उत्पादन में सुधार, आधारभूत ढांचे में निरंतरता और मजबूत घरेलू खपत के चलते GDP में और तेज़ी की उम्मीद है। सरकार का सार्वजनिक निवेश और संरचनात्मक सुधारों पर केंद्रित रहना भारत की आर्थिक विकास गति को और बल देगा।

इस सकारात्मक आर्थिक संकेतक ने भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर एक तेज़ी से उभरती ताकत के रूप में फिर से स्थापित किया है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन