भारत नगर में 36 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने पर पकड़ा गया

दिल्ली के भारत नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले की विदेशी शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना और लंबे समय से चली आ रही निगरानी के बाद, पुलिस ने 13 जून को वज़ीरपुर जे.जे. कॉलोनी में छापेमारी कर 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनमें 19 व्यस्क और 17 बच्चे शामिल हैं, जो बिना किसी वैध दस्तावेज़ के भारत में रह रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 07 स्मार्टफोन बरामद किए जिनमें प्रतिबंधित IMO ऐप इंस्टॉल था, साथ ही 13 बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र भी मिले। पूछताछ में सामने आया कि ये सभी पहले हरियाणा के मेवात इलाके में ईंट भट्ठों पर काम करते थे और पुलिस कार्रवाई के डर से दिल्ली में आकर छिप गए थे। वे लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे ताकि पकड़ से बच सकें।

पुलिस टीम ने करीब 25 फुटपाथ और 32 गलियों में गहन तलाशी अभियान चलाया। एक संदिग्ध की पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पकड़े गए सभी लोगों को विदेशी अधिनियम 1946 के तहत हिरासत में लिया गया है और उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही, सभी को उनके देश भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भिषम सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है और इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन