भारत मंडपम में लगेगा अध्यात्म और आरोग्य का संगम — आईटीपीओ ने किया नक्षत्र 2026 और आरोग्यम 2026 की घोषणा

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2025:
भारत के सबसे बड़े व्यापारिक आयोजनकर्ता इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) ने आज आगामी वर्ष के दो प्रमुख आयोजनों — नक्षत्र 2026 और आरोग्यम 2026 — की घोषणा की। ये आयोजन 10 से 18 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली के हाल नंबर 11 में आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन एम/एस फ्यूचर पॉइंट के सहयोग से होगा।

आईटीपीओ के कार्यकारी निदेशक श्री प्रेमजीत लाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नक्षत्र अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और यह देश का सबसे प्रतिष्ठित मंच बन चुका है जो ज्योतिष, वास्तु, समग्र विज्ञान और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को समर्पित है। इसके साथ आयोजित आरोग्यमप्रदर्शनी का उद्देश्य आयुष, हर्बल, ऑर्गेनिक और सतत् वेलनेस के माध्यम से भारत की प्राचीन परंपराओं को आधुनिक स्वास्थ्य नवाचारों से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि बीते वर्ष के आयोजन — नक्षत्र 2025 और आरोग्यम 2025 — को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इसमें 100 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया था और 20,000 से अधिक आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया था। आगामी संस्करण में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें 150 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे जो ज्योतिष, वास्तु, योग, आयुर्वेद, ऑर्गेनिक उत्पादों और इको-लिविंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े होंगे।

युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए आईटीपीओ ने विशेष पहल की है — स्टार्टअप्स के लिए स्टॉल किराए में 50% की छूट दी जाएगी। यह कदम आयुष, वेलनेस और आध्यात्मिक क्षेत्रों में उभरते उद्यमों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर फ्यूचर पॉइंट के प्रबंध निदेशक डॉ. अरुण बंसल ने कहा कि “ज्योतिष आधुनिक युग की अनेक समस्याओं के समाधान में मददगार हो सकता है।” उन्होंने बताया कि आरोग्यम 2026 लोगों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देगा।

प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक जनता के लिए खुली रहेगी। कार्यक्रम की विशेष आकर्षणों में नक्षत्र नॉलेज कॉन्क्लेव, आरोग्यम लाइव एरीना और पहली बार शुरू होने वाला ‘स्वास्थ्य रत्न पुरस्कार’ शामिल हैं, जिसके माध्यम से आयुष और समग्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन