मयूर विहार इलाके में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, कैशियर ने जान बचाने के लिए फ्लाईओवर से लगाई छलांग

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में डीएनडी फ्लाईओवर के पास दिनदहाड़े 25 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कैशियर और उसके साथी को निशाना बनाया। कैशियर आशु ने अपनी जान बचाने के लिए फ्लाईओवर से कूदकर खुद को बचाया, जबकि बदमाश मौके से रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल आशु को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, आशु और उसका साथी मनोज चांदनी चौक से नोएडा सेक्टर-2 की ओर 25 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। जैसे ही वे डीएनडी फ्लाईओवर के पास पहुंचे, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पिस्टल की नोक पर पैसों से भरा बैग लूटने की कोशिश की। मनोज ने फुर्ती दिखाते हुए आशु को बैग फ्लाईओवर से नीचे फेंकने का इशारा किया। जैसे ही आशु ने बैग नीचे फेंका, बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी। खुद को घिरता देख, आशु ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी, जबकि मनोज ने बदमाशों से बचने की कोशिश में बाइक भगाई, लेकिन पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की PCR वैन मौके पर पहुंची और घायल आशु को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मनोज का इलाज भी पास के अस्पताल में चल रहा है।

मयूर विहार थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले से ही कैशियर और उसके साथी की हरकतों पर नजर रखी हुई थी और मौका मिलते ही उन्हें लूटने का प्लान बनाया।

पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    दिल्ली के पश्चिमी जिले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटी नगर थाना पुलिस ने एक कुख्यात और लंबे समय से फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो…

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय फर्जी वीज़ा और जॉब रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    • By Leema
    • April 29, 2026
    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 29, 2026
    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    • By Leema
    • April 29, 2026
    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    • By Leema
    • April 27, 2026
    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    • By Leema
    • April 27, 2026
    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस

    • By Leema
    • April 26, 2026
    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस