‘महक-2025’ में गूंजे नुक्कड़ नाटक, समाजिक संदेशों से सराबोर हुआ माहौल

नई दिल्ली। श्री अरबिंदो कॉलेज के तत्वावधान में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘महक-2025’ का भव्य उद्घाटन हुआ, जहां पहले ही दिन नुक्कड़ नाटकों की धूम रही। प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रतिभागी टीमों को संबोधित करते हुए नुक्कड़ नाटकों को सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया।

इस सांस्कृतिक महोत्सव में मोक्ष नाट्य संस्था के संयोजक डॉ. हंसराज सुमन ने नुक्कड़ नाटकों के घटते प्रचलन पर चिंता जताते हुए कहा कि आधुनिक दौर में ओटीटी और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण नुक्कड़ नाटकों की लोकप्रियता घटी है, लेकिन जागरूकता और सामाजिक बदलाव में उनकी भूमिका आज भी अहम बनी हुई है। इस प्रतियोगिता के लिए 50 से अधिक नाट्य संस्थाओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17 टीमों को मंचन के लिए चयनित किया गया।

नुक्कड़ नाटकों की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए निर्णायक मंडल के मुख्य सदस्य प्रो. कैलाश प्रकाश सिंह ने कहा कि ये भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं और समाज की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 29 मार्च को की जाएगी और उन्हें समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अनिता कुमारी ने सभी प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में अलग-अलग विषयों पर प्रस्तुत किए गए प्रभावशाली नाटकों ने दर्शकों को जागरूकता के साथ मनोरंजन भी प्रदान किया, जिससे पूरे माहौल में सामाजिक चेतना की महक फैल गई।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार