महावीर जयंती पर मांस-मदिरा बिक्री प्रतिबंध की मांग, फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा अनुरोध पत्र

नई दिल्ली, 21 मार्च 2025 – महावीर जयंती के पावन अवसर पर दिल्ली में मांस और मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर भगवान महावीर देशना फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आधिकारिक अनुरोध पत्र सौंपा। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आग्रह किया कि भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और विश्व बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया जाए।

फाउंडेशन के निदेशक मनोज कुमार जैन ने कहा कि महावीर जयंती पर अहिंसा और करुणा के संदेश को मजबूती देने के लिए सरकार को इस दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वे हमेशा “अहिंसा परमो धर्मः” के सिद्धांत के समर्थक रहे हैं और इसे वैश्विक मंचों पर भी प्रस्तुत कर चुके हैं।

फाउंडेशन को विश्वास है कि दिल्ली सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी और महावीर जयंती को शांति व अहिंसा का प्रतीक बनाने में सहयोग करेगी।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद