महिपालपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1750 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले के वसंत कुंज उत्तर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय (24) निवासी संगम विहार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 35 बॉक्स यानी कुल 1750 क्वार्टर अवैध देसी शराब और एक टोयोटा कोरोला कार बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल शराब की ढुलाई में किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए थाना वसंत कुंज उत्तर की एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसका नेतृत्व एसएचओ इंस्पेक्टर बलबीर सिंह कर रहे थे। टीम ने महिपालपुर इलाके में देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया, इसी दौरान एक टोयोटा कोरोला कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। शक के आधार पर पीछा कर कार को रोका गया और तलाशी लेने पर शराब के भरे बॉक्स मिले।

पूछताछ में विजय ने खुलासा किया कि यह शराब और कार उसे रोहिताश नामक व्यक्ति ने दी थी और वह इसे दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ वसंत कुंज उत्तर थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी रोहिताश की तलाश में छापेमारी जारी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध शराब की आपूर्ति कहां से और कैसे की जा रही थी।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ