मानसून से पहले एक्शन मोड में रेखा सरकार, दिल्ली में जलभराव से निपटने के लिए जारी किया फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2025

दिल्ली में मानसून से पहले ही रेखा सरकार सतर्क हो गई है और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में फ्लड कंट्रोल को लेकर शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता की और “फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2025” जारी किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।

बैठक में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सीएम ने कहा कि इस बार सभी विभाग एक्शन मोड में हैं और मानसून से पहले ही मैदान में जुट गए हैं। यमुना नदी के जलस्तर और जलभराव संभावित इलाकों की 24 घंटे निगरानी के लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम के साथ 15 वायरलेस स्टेशन बनाए गए हैं।

पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए बोट्स और रेस्क्यू टीमों की तैनाती की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अगर मानसून के दौरान यमुना नदी 204.5 मीटर का चेतावनी स्तर पार करती है, तो तुरंत प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। इस बार 2023 की तरह कोई लापरवाही नहीं होगी, जब खराब तैयारी के कारण बैराज के गेट तक नहीं खोले जा सके थे।

फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2025 में सभी विभागों की जिम्मेदारियों, इमरजेंसी संपर्क, उपकरणों की स्थिति और राहत प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही, सभी इलाकों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, जिनकी जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी स्थायी और अस्थायी पंपिंग व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहे, मोबाइल पंप यूनिट्स की तैनाती की जाए और जिन नालों की सफाई होनी है, वह प्राथमिकता से पूरी की जाए।

दिल्ली जल बोर्ड ने 24×7 सीवर ओवरफ्लो कंट्रोल रूम स्थापित किया है, वहीं एमसीडी और पीडब्ल्यूडी द्वारा कुल मिलाकर हजारों मीट्रिक टन सिल्ट की सफाई की जा चुकी है। फ्लड कंट्रोल के लिए कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में सेक्टर कमेटियों का गठन किया गया है, जो ज़िलों के डीएम के साथ समन्वय कर बाढ़ प्रबंधन का कार्य संभालेंगी।

रेखा गुप्ता ने दोहराया कि सरकार इस बार पूरी तरह तैयार है और दिल्लीवासियों को निश्चिंत रहने की आवश्यकता है। हर स्तर पर निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन