मेधा साहित्यिक मंच की “कविता की एक शाम” में महका शब्दों का गुलशन, देशभर के कवियों ने बांधा समां

नई दिल्ली के आग़ा ख़ान सभागार में 7 नवंबर 2025 की शाम साहित्य की मधुर धुनों से भर उठी, जब सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं की बौद्धिक और सांस्कृतिक संस्था मेधा साहित्यिक मंच ने “कविता की एक शाम” का भव्य आयोजन किया। यह संध्या शब्दों, विचारों और भावनाओं का ऐसा संगम बनी जिसने सभागार में मौजूद हर श्रोता को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शायर और अधिवक्ता दिलदार देहलवी रहे, जबकि अध्यक्षता सुप्रसिद्ध अधिवक्ता और हिंदी सेवी दर्शनानंद गौड़ ने की। शुरुआत अधिवक्ता जितेंद्र सिंह द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई, जिसने शाम में एक पवित्र और साहित्यिक गरिमा घोल दी। संस्था के सचिव अधिवक्ता संजय जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

काव्य संध्या का संचालन शिक्षाविद और प्रसिद्ध कवि डॉ. विवेक गौतम ने संभाला। देश की विविध भाषाओं और शैलियों के कवियों ने मंच पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। दिलदार देहलवी, दिनेश गोस्वामी, मोहम्मद मुजीब, डॉ. अभिषेक अत्रेय, मंजूश्री जोशी (मराठी), डॉ. अश्विनी भारद्वाज, स्नेहा कलिता (असमीया), शायरा सुनीता रैना कौल, अतुलेश कुमार, पवन कुमार, चंद्रशेखर आश्री, विरजा मोहापात्र (ओड़िया), जितेंद्र सिंह (ब्रजभाषा) और कमल पुंडीर जैसे रचनाकारों की कविताओं ने संस्कृति की विविधता और कविता की ताकत को एक ही मंच पर जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित अधिवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार और सुप्रीम कोर्ट से जुड़े व्यक्तित्व भी मौजूद रहे। एनडीटीवी के कानूनी संवाददाता आशीष कुमार भार्गव, आज तक के संजय शर्मा, हिन्दुस्तान टाइम्स के उत्कर्ष आनंद सहित वरिष्ठ अधिवक्ता, कानूनी विशेषज्ञ और युवा अधिवक्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान की।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार