मोबाइल स्नैचर 48 घंटे में गिरफ्तार, चोरी की बाइक से दिया था वारदात को अंजाम

दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से एक स्नैचिंग का मामला महज़ 48 घंटे में सुलझा लिया गया। उत्तर जिला के बुराड़ी थाना पुलिस ने एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया है, जो ऑटो लिफ्टिंग और स्नैचिंग की वारदातों में लिप्त था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। इस गिरफ्तारी से बुराड़ी और भजनपुरा थाने के दो मामले सुलझ गए हैं।

मामला 24 अगस्त की रात का है, जब वशिष्ठ विहार निवासी 19 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ घर के बाहर 100 फुटा रोड पर टहल रही थी। उसी दौरान एक युवक बाइक पर सवार होकर आया और उसका मोबाइल फोन वन प्लस नॉर्ड CE3 लाइट छीनकर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर बुराड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली और 27 अगस्त की रात उसे संत नगर, बुराड़ी के पुष्ता इलाके से दबोच लिया, जब वह अगली वारदात की तलाश में घूम रहा था। आरोपी की पहचान शिवम (28), निवासी जगतपुर एक्सटेंशन, वज़ीराबाद के रूप में हुई।

पूछताछ में शिवम ने बताया कि वारदात के लिए उसने जो बाइक इस्तेमाल की थी, वह भी चोरी की थी। उसने यह बाइक 25 अगस्त को यमुना विहार के मोरल अस्पताल के पास से चुराई थी और उसी पर सवार होकर बुराड़ी पहुंचा था। चोरी की गई बाइक हीरो पैशन प्रो को उसने संत नगर की गली में छुपा रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं, छीना गया मोबाइल फोन भी पुलिस ने उसके घर की छत पर रखे पानी की टंकी से बरामद किया।

शिवम ड्रग्स का आदी है और नशे के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए स्नैचिंग व वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और बेरोज़गार है। पुलिस रिकॉर्ड में वह पहले भी मोबाइल और वाहन चोरी के दो मामलों में शामिल पाया गया है।

उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से बुराड़ी और भजनपुरा थाने के दो मामले सुलझे हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से वन प्लस नॉर्ड CE3 लाइट मोबाइल और हीरो पैशन प्रो बाइक बरामद की है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन