मोहन गार्डन से दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चाकू बरामद

दिल्ली के द्वारका जिले के मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा। इनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक बटन वाला चाकू बरामद हुआ है।

बीती रात लगभग 11:30 बजे हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र इलाके में पेट्रोलिंग पर थे, तभी छठ पूजा पार्क के पास दो युवक संदिग्ध हालात में नजर आए और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी उर्फ आशु (22) और दिवांशु मीणा उर्फ डेबू (24) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की वारदात को कबूल किया, जो पहले ही एक ई-एफआईआर में दर्ज थी। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी चोरी और हथियार के मामलों में शामिल रह चुके हैं।

पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। DCP द्वारका अंकित सिंह ने टीम की तत्परता की सराहना की है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं