मौजपुर में पिस्तौल की नोंक पर लूट, जाफराबाद पुलिस ने 72 घंटे में तीन शातिर अपराधियों को दबोचा

दिल्ली के मौजपुर इलाके में 22 मई की रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब गुरुद्वारा मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय कलाम आज़म अपने घर के बाहर मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। तभी तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब वे असफल रहे, तो उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर शिकायतकर्ता के पैर के पास गोली चला दी और इसी बीच दूसरे युवक ने उनकी जेब से ₹1700 नकद लूट लिए। शोर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद जाफराबाद थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई और एसीपी भजनपुरा विवेक त्यागी की देखरेख में बनी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और ₹680 नकद बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ उर्फ पाल, फैजान उर्फ साहिल और अनस उर्फ अयान के रूप में हुई है, तीनों विजय मोहल्ला, मौजपुर के रहने वाले हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पिस्तौल कहां से आई और ये आरोपी किन अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं।

डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट अशिष मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी