यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26: DDA 11 की 4 विकेट से शानदार जीत, क्रिकेट के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आज यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26 के लीग मुकाबले में क्रिकेट के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देखने को मिला। यह रोमांचक मैच सीडब्ल्यूजी ग्राउंड, अक्षरधाम, दिल्ली में खेला गया, जहाँ DDA 11 ने MINES-11 को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए MINES-11 की टीम 18.5 ओवर में 122 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से नीरज रावत ने 35 गेंदों में 43 रनों की अहम पारी खेली, जबकि मानेंद्र सिंह ने 24 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। गेंदबाजी में भी नीरज रावत ने 4 ओवर में 3 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी DDA 11 की टीम ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 123 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंकज ठाकुर ने 25 गेंदों में 33 रनों की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में DDA 11 के देवेश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर 2 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के दौरान टूर्नामेंट के आयोजक राजीव निशाना ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि हमारी जीवनरेखा है और इसका संरक्षण हर इंसान की जिम्मेदारी है। खेल जैसे बड़े मंच के जरिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित प्रकृति मिल सके।

यमुना ट्रॉफी न सिर्फ रोमांचक क्रिकेट मुकाबलों का मंच बन रही है, बल्कि खेल के साथ-साथ समाज को पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दे रही है।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा