यमुना ट्रॉफी: IRS कस्टम XI ने जज XI को 30 रन से हराया

नई दिल्ली।
ग्यारहवीं यमुना ट्रॉफी 2026 (Officer Cup) के लीग मुकाबले में IRS कस्टम XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जज XI को 30 रन से पराजित किया। यह मुकाबला राष्ट्रपति भवन करनैल सिंह स्टेडियम और CWG क्रिकेट ग्राउंड, अक्षरधाम में जारी यमुना ट्रॉफी के अंतर्गत खेला गया।

मैच का टॉस दिव्यांशु ने कराया। टॉस जीतकर जज XI ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए IRS कस्टम XI ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जज XI की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 19.3 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह IRS कस्टम XI ने यह मुकाबला 30 रन से अपने नाम कर लिया।

कुलदीप जाखड़ बने मैन ऑफ द मैच

मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब कुलदीप जाखड़ को दिया गया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही कुलदीप जाखड़ ने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 3 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

गेंदबाजी में मनदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2.3 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके और जज XI की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

क्वार्टर फाइनल की दौड़ तेज

इस अवसर पर यमुना ट्रॉफी के आयोजक राजीव निशाना ने बताया कि अब तक राष्ट्रपति भवन, रेलवे, डॉक्टर, IRS कस्टम, रक्षक XI और मिनिस्ट्री ऑफ माइंस की टीमें क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि यमुना ट्रॉफी का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन अमावस्या फाउंडेशन एवं इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार