राजधानी को विकास के लिए 600 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर दिल्ली की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के सहयोग से राजधानी में कई योजनाएं तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहभागिता आधारित विकास नीति से दिल्ली को नई दिशा और ऊर्जा मिली है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि SASCI योजना के तहत इस माह के अंत तक दिल्ली को 600 करोड़ रुपये की विशेष सहायता मिलेगी, जिससे राजधानी में यातायात प्रबंधन, जल निकासी, हरित ऊर्जा और कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास कार्य और तेज़ होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव जल्द ही वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री के सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए आभार जताते हुए कहा कि दिल्ली की जनता केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों का प्रत्यक्ष लाभ महसूस कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि SASCI योजना का प्रभावी क्रियान्वयन होगा और दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुलाकात केंद्र और राज्य सरकार के सहयोगात्मक संघवाद की भावना को भी मजबूत करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली सिर्फ राजधानी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान का प्रतीक है और इसका विकास पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगा।

गौरतलब है कि SASCI योजना 2020–21 में कोविड-19 के आर्थिक पुनरुद्धार को ध्यान में रखकर शुरू की गई थी। इसके तहत राज्यों को 50 वर्षों तक ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाता है ताकि बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन