रीग्रीन-एक्सेल ईपीसी इंडिया लिमिटेड ने सेबी के समक्ष ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया

रीग्रीन-एक्सेल ईपीसी इंडिया लिमिटेड ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (“सेबी”) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (“डीआरएचपी”) दाखिल किया है। रीग्रीन-एक्सेल ईपीसी को 31 मार्च, 2024 तक भारत में इथेनॉल संयंत्रों (डिस्टिलरी, चीनी और सह उत्पादन, जैव ईंधन, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम और नवीकरणीय ऊर्जा) से संबन्धित अग्रणी कंपनियों में सबसे नई निर्माता कंपनी और आपूर्तिकर्ता के तौर पर पहचाना जाता है। 

कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में 3,500 मिलियन रुपये तक का नया निर्गम और प्रमोटर सेलिंग शेयरधारकों द्वारा 11,450,380 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। ऑफर फॉर सेल में संजय श्रीनिवासराव देसाई द्वारा 3,944,020 इक्विटी शेयर, तुषार वेदु पाटिल द्वारा 1,501,272 इक्विटी शेयर, अलीमुद्दीन अमीनुद्दीन सैय्यद द्वारा 1,501,272 इक्विटी शेयर, किरण सुधाकर गवली द्वारा 1,501,272 इक्विटी शेयर, रोकेश लुइस मस्कारेनहास द्वारा 1,501,272 इक्विटी शेयर और सागर सतीश राउत द्वारा 1,501,272 इक्विटी शेयर शामिल हैं।

कंपनी नए निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग कंपनी की पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करने, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान, बैंक गारंटी प्राप्त करने के उद्देश्य से मार्जिन मनी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव करती है। 

आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड इस निर्गम के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व