रूप नगर पुलिस की तत्परता: युवती से आईफोन और पर्स छीनने वाले दो झपटमार 48 घंटे में गिरफ्तार

दिल्ली के उत्तर जिले के रूप नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी एक युवती से एप्पल आईफोन और नकदी समेत पर्स छीनकर फरार हो गए थे।

मामला 7 जुलाई 2025 का है, जब यूपी के सहारनपुर की रहने वाली 27 वर्षीय युवती, जो दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है, अपने पीजी लौट रही थी। तभी रूप नगर पार्क के पास पीछे से आए स्कूटी सवार दो लड़कों ने उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया और मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही रूप नगर थाना पुलिस हरकत में आ गई। SHO इंस्पेक्टर रमेश चंदर की देखरेख और ACP सिविल लाइंस विनीता त्यागी के निर्देशन में हेड कांस्टेबल राजनीश, हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल सनवार मल और कांस्टेबल आदेश की एक टीम बनाई गई। टीम ने मौके और आसपास लगे CCTV कैमरों की गहन जांच की। फुटेज से पता चला कि वारदात में लाल रंग की TVS NTORQ स्कूटी का इस्तेमाल हुआ था, जिसका नंबर आंशिक तौर पर फुटेज में मिला।

स्कूटी के नंबर के आधार पर ट्रांसपोर्ट विभाग से जानकारी निकाली गई और शक के आधार पर 10 स्कूटी चिन्हित की गईं। जांच के बाद एक स्कूटी संदिग्ध पाई गई, जो ब्रिजेश नामक व्यक्ति की थी। पुलिस ने जब ब्रिजेश से पूछताछ की तो पता चला कि स्कूटी उसका बेटा कनिकेत लखन चला रहा था। पुलिस ने देर रात उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में कनिकेत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि उसने मोहम्मद सजाब उर्फ साजिब के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

कनिकेत की निशानदेही पर पुलिस ने मोहम्मद सजाब को वजीराबाद इलाके से दबोच लिया और युवती से छीना गया आईफोन भी बरामद कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोहम्मद सजाब पिछले तीन साल से आपराधिक वारदातों में लिप्त है और नशे का आदी है। वही कनिकेत को भी वारदात के लिए उकसाता था। दोनों ने घटना के बाद पर्स से पैसे खर्च कर दिए और दस्तावेजों समेत पर्स नाले में फेंक दिया। मोबाइल बेचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी में कनिकेत लखन आईटीआई कर रहा है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि मोहम्मद सजाब पहले भी झपटमारी के दो मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने स्कूटी और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

उत्तर जिला डीसीपी राजा बंथिया ने मामले का खुलासा करने वाली टीम की सराहना की है।

  • Leema

    Related Posts

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    दिल्ली विधानसभा में ‘प्राइड’ कार्यक्रम के तहत 18 देशों से आए 43 प्रतिनिधियों के दल ने दौरा किया, जहां विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने उन्हें विधायी प्रक्रिया और कानून निर्माण…

    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दिल्ली पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.048…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    • By Leema
    • April 21, 2026
    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    • By Leema
    • April 20, 2026
    दिल्ली में डॉक्टरों की नई फौज तैयार होगी: 108 पीजी, DNB और फेलोशिप सीटों का बड़ा प्रस्ताव

    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    • By Leema
    • April 20, 2026
    6 घंटे में सुलझी बुजुर्ग महिला के घर चोरी: नौकरानी गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 20, 2026
    गोल्फ लिंक डकैती का खुलासा: घरेलू नौकर निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार