रोहिणी में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: जन्मदिन पार्टी के बाद दोस्तों ने ही ले ली किशोर की जान

दिल्ली के रोहिणी जिले की पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए पाँच आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, वारदात में उपयोग हुई बाइक और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

घटना 25 अगस्त की सुबह की है। करीब 4:41 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-7/8 की डिवाइडिंग रोड पर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान 15 वर्षीय कव्यान के रूप में की और उसे बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला हत्या में बदलते ही पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने करीब 15 किलोमीटर इलाके के 250 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। इसी दौरान संदिग्ध काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की पहचान हुई, जिसका नंबर आंशिक रूप से सामने आया। छानबीन में पता चला कि बाइक शाहबाद डेयरी निवासी आयुष के नाम पर दर्ज है। उसे नारायणा बस डिपो से पकड़ा गया और पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसकी बाइक वारदात में इस्तेमाल हुई थी।

इसके बाद पुलिस की टीमें बिहार के सुपौल और दरभंगा पहुंचीं, जहाँ से बाक़ी आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 24/25 अगस्त की रात रोहिणी के एक होटल में जन्मदिन की पार्टी हुई थी। इसी पार्टी से लौटते वक्त मुख्य आरोपी रुपेश उर्फ़ ‘R’ ने अपने साथी सुधांशु उर्फ़ मोनू, प्रशांत और दूसरे नाबालिग दोस्त ‘P’ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 3:30 से 4 बजे के बीच आरोपी ठंडी ड्रिंक और स्नैक्स लेने M2K गए थे। रास्ते में उनकी मुलाकात कव्यान से हुई। उन्होंने उससे कुछ निषिद्ध वस्तु (prohibited stuff) के बारे में पूछा। जब कव्यान ने मना किया, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। रुपेश ने पहले से खरीदे गए चाकू से उसके गले पर वार किया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद वे होटल लौटे और कपड़े बदलकर तीन आरोपी बिहार भाग गए।

गिरफ्तार आरोपियों में सुधांशु पहले भी शाहबाद डेयरी थाने के लूट के मामले में शामिल रह चुका है। आयुष बाइक मालिक है, जबकि प्रशांत और दो नाबालिगों ने वारदात में सीधी भूमिका निभाई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

डीसीपी रोहिणी राजीव रंजन ने कहा कि यह केस पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था, लेकिन लगातार तकनीकी जांच और मानवीय खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया गया। आगे की जांच जारी है

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश